वृक्ष हों भले खड़े,
हों घने हों बड़े,
एक पत्र छांह भी,
मांग मत, मांग मत, मांग मत,
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
तू न थकेगा कभी,
तू न थमेगा कभी,
तू न मुड़ेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
यह महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु श्वेद रक्त से,
लथपथ, लथपथ, लथपथ,
अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!
पाठक प्रतिक्रियाएं (2)
लाजवाब शब्द संयोजन। साहित्य.कॉम पर ऐसी रचनाएं पढ़कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
बहुत ही सुंदर एवं प्रेरणादायी रचना! पढ़कर दिल खुश हो गया।
अपनी प्रतिक्रिया / विचार साझा करें